रूस के राष्ट्रपति वेलादीमीर पुतीन ने एक बार फिर सीरिया में विदेशी हस्तक्षेप के प्रति चेतावनी दी है। प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार वेलादीमीर पुतीन ने बैतुल मुक़द्दस में ज़ायोनी प्रधानमंत्री बिन यामिन नेतेनयाहू और राष्ट्रपति शेमोन पेरिज़ से भेंट के बाद कहा है कि सीरिया संकट का समाधान लोकतांत्रिक ढंग से विदेशी हस्तक्षेप के बिना होना चाहिये। रूस के राष्ट्रपति ने सीरिया में युद्धरत पक्षों से कहा है कि वह वार्ता की मेज़ पर आयें। उन्होंने कहा कि सीरिया संकट का एकमात्र समाधान वार्ता है। सीरिया में जारी हिंसा के आरंभ से रूस सदैव इस देश में विदेशी हस्तक्षेप का विरोध करता रहा है। बीजींग और मास्को इस संबंध में सीरिया के विरुद्ध सुरक्षा परिषद में कई प्रस्तावों को वीटो भी कर चुके हैं। इसके मुक़ाबले में पश्चिमी और कुछ अरब देश इस प्रयास में रहे हैं कि रूस और चीन का समर्थन प्राप्त करके सीरिया में सैनिक हस्तक्षेप का मार्ग प्रशस्त करें। समाचार समाप्त........166
25 जून 2012 - 19:30
समाचार कोड: 325019
वेलादीमीर पुतीन ने बैतुल मुक़द्दस में ज़ायोनी प्रधानमंत्री बिन यामिन नेतेनयाहू और राष्ट्रपति शेमोन पेरिज़ से भेंट के बाद कहा है कि सीरिया संकट का समाधान लोकतांत्रिक ढंग से विदेशी हस्तक्षेप के बिना होना चाहिये......